Thursday, 28 March 2013

Tally.Erp9


Tally : The No. 1 Accounting Software of India


      आज कल की तेज रफ़्तार जिंदगी में व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा के माहौल में अपने आप को बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यवसायिक फर्म को अपनी सभी व्यवसायिक गतिविधियों की रफ्तार बढ़ाना अति आवश्यक हो गया है| इन व्यवसायिक गतिविधियों में से एक अति-महत्वपूर्ण गतिविधि है फर्म के लिए एकाउंटिंग करना| फर्म की एकाउंटिंग की रफ़्तार बढाने के लिए मैन्युअल एकाउंटिंग के स्थान पर कम्प्युटराइजड एकाउंटिंग का प्रयोग किया जा रहा है|

कम्प्युटराइजड एकाउंटिंग के लिए हमारे देश में Tally नामक एकाउंटिंग सॉफ्टवेयर का सर्वाधिक प्रयोग किया जा रहा है| बैंगलोर शहर में स्थित Tally Solutions Pvt. Ltd. कंपनी के द्वारा इस सॉफ्टवेयर का निर्माण किया गया है| सर्वप्रथम इस सॉफ्टवेयर का सबसे पहला वर्जन मार्केट में लाया गया जिसका नाम था Tally4.5| इस सॉफ्टवेयर में फर्म के एकाउंट्स बहुत आसानी से मेंटेन किये जा सकते थे| यह सॉफ्टवेयर मार्केट में एकाउंट्स मेंटेन करने के लिए बहुत अधिक लोकप्रिय हुआ| इस सॉफ्टवेयर की सफलता को देखते हुए और व्यवसाय की विभिन्न आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए Tally company के द्वारा इस सॉफ्टवेयर के अनेक एडवांस वर्जन जैसे – Tally5.4, Tally6.3, Tally7.2, Tally8.1, Tally9.0 आदि क्रमशः मार्केट मे लांच किये गए|  Tally के इन वर्जनों में व्यवसाय की विभिन्न आवश्यकतों को ध्यान में रखते हुए एकाउंट्स के साथ-साथ स्टॉक मेंटेनेंस, बिल बनाना, बिल में टैक्स, भाडा, मजदूरी, आदि जोड़ने के लिए Billing Format  तैयार करना, Interest Calculation, Bank reconciliation, विभिन्न प्रकार के टैक्स (Vat, T.D.S., Service Tax आदि) के आटोमेटिक कैलकुलेशन और कर्मचारियों की salary sheet तैयार करना आदि सुविधाओं को  सम्मिलित किया गया है| जिनसे ये सॉफ्टवेयर छोटी-छोटी दुकानों से लेकर बड़ी-बड़ी कंपनियों तक में प्रयोग कियें जाने लगे|
Tally.Erp9 :The Most Advanced  Multipurpose
                    Accounting & Inventory Management 
                    Software          
               इस समय टैली सॉफ्टवेयर का सबसे एडवांस वर्जन Tally.Erp9 मार्केट में सर्वाधिक लोकप्रिय है| यह एक अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर है| यह केवल एक एकाउंटिंग सॉफ्टवेयर नहीं है| बल्कि यह एक Erp software है| Erp का अर्थ होता है Enterprises Resourses Planning अर्थात किसी कम्पनी के विभिन्न विभागों की बिसनेस एक्टिविटीज को व्यवस्थित रूप से संचालित करने की योजना बनाना| दुसरे शब्दों में जिस सॉफ्टवेयर के माध्यम से किसी कम्पनी की सभी बिज़नस एक्टिविटीज को सुचारू रूप से संचालित किया जा सकता है उसे Erp Software कहा जाता है| Tally.Erp9 में कंपनी के विभिन्न विभागों द्वारा होने वाली बिज़नस एक्टिविटीज को संचालित करने के लिए बहुत से एडवांस फीचर्स उपलब्ध कराये गए है| जिनमे कुछ महत्वपूर्ण फीचर्स इस प्रकार है –

1.      कम्पनी के Purchase Department के लिए Indent, Purchase Order, Receipt challan, Purchase Invoice, Debit Note, Creditors List आदि बनाने की सुविधा|

2.      कम्पनी के Marketing & Sales Department के लिए Qutation, Sales Order, Deleivery   Challan, Price List, Sales Invoice, Credit Note आदि बनाने की सुविधा|

3.      कम्पनी के Recovery Department के लिए Debtors List और Confirmation Of Accounts आदि बनाने की सुविधा|

4.      कम्पनी के HR(Human Resource) Department के लिए कर्मचारियों के लिए Salary Sheet, E.S.I. P.F. Report, Payment Advice आदि बनाने करने की सुविधा|

5.      कम्पनी के Accounts & Finance Department के लिए Cash Book, Bank Book, Ledger, Trial Balance, Trading A/c, Profit & Loss A/c, Balance Sheet, Cash Flow, Fund Flow, Bank Reconciliation Statement, Interest Calculation, Statement Of A/c, Branch Wise Reports आदि बनाने की सुविधा|

6.      कम्पनी के Tax Department के लिए विभिन्न प्रकार के Tax जैसे- Vat,Centar sale  Tax, T.D.S., Excise Duty, Service Tax आदि की गणना और इनसे सम्बंधित रिपोर्ट, चालान, रिटर्न्स आदि बनाने की सुविधा|

7.      कम्पनी के Inventory (Stock) Management के लिए Stock Register, Stock summary, Godown Wise Stock Report, Stock Transfer, Raw Material Consumption, Finshed Goods Production Report आदि बनाने की सुविधा|
Most Advanced Facility OF Tally.Erp9
     यदि किसी कम्पनी की अलग-अलग शहर में अनेक Branches है| तो Tally.Erp9 की सहायता से इन अलग अलग Branches में एक साथ record मेन्टेन किया जा सकता है तथा इन records के आधार पर सभी Branches की अलग-अलग रिपोर्ट और कम्बाइन रिपोर्ट तैयार की जा सकती है| इस सॉफ्टवेयर की सहायता से किसी भी Branch से अन्य Branches की Report किसी भी समय देख सकते है तथा सभी Branches की रिपोर्ट एक साथ भी देख सकते है| इन Reports के आधार पर विभिन्न व्यवसायिक निर्णय तात्कालिक रूप से लिये जा सकते है| यह Tally.Erp9 की सबसे महत्वपूर्ण सुविधा है| इसी सुविधा के कारण वर्तमान समय में Tally.Erp9 सॉफ्टवेयर का बड़ी-बड़ी कंपनियों में  प्रयोग किया जा रहा है|

Tally.Erp9 रोजगार का एक सशक्त माध्यम
      चूँकि वर्तमान समय में Tally.Erp9 सॉफ्टवेयर का बड़ी-बड़ी कंपनियों में प्रयोग किया जा रहा है| अतः Tally.Erp9 सॉफ्टवेयर को बेहतर तरीके से संचालित करने और इसकी सहायता से Accounts और Stock मेंटेन करने का प्रशिक्षण और अनुभव प्राप्त करके बड़ी-बड़ी कंपनियों में Junior Accountant से Accounts Manager तक के Designation की Job बेहतर Salary Structure पर  हासिल की जा सकती है|                 

2 comments:

  1. मेरा नाम सुनील अग्रवाल है| मैं Excellent Computer Accounts & Taxation Classes का Student हूँ|आज से दो साल पहले जब मैंने Excellent Computer Classes में Admission लिया था तब मुझे Accounting की कोई knowledge नहीं थी|क्योंकि मैं B.A. (Arts) का छात्र था|मैं एक Non-Commerce student था| लेकिन मैं Accounting Field में career बनाना चाहता था| इसीलिए मैंने Excellent Computer में 1 साल का Accounts & Taxation का कोर्स ज्वाइन किया|जिसमे मुझे एकाउंट्स और टैक्सेशन का प्रैक्टिकल नॉलेज दिया गया| कोर्स समाप्त होने पर मुझे निःशुल्क जॉब प्लेसमेंट दिया गया| आज मुझे एकाउंटिंग फ़ील्ड में जॉब करते हुए दो साल हो गए है| इस समय मैं रायपुर की एक प्रतिष्ठित कंपनी "M/S Sponge Enterprises Private Limited," (जो की विभिन्न देशों में Sponge Iron के एक्सपोर्ट का काम करती है|)में Senior Accountant की post पर जॉब कर रहा हूँ| जहाँ मेरी सैलरी 25000 per month है| अपनी इस बेहतर पोजीशन और handsome salary के लिए Excellent computer और मेरे Accounts Teacher "VIMAL SIR" का बहुत आभारी हूँ|रायपुर में रहने वाले ऐसे छात्र जो Accounting field में job करना चाहता हैं, उन्हें मेरी सलाह है की उन्हें Excellent Computer में Accounts & Taxation का कोर्स ज्वाइन करना चाहिए| institute के study level और facility की जानकारी लेने के लिए वे मुझसे संपर्क कर सकते हैं| मेरा मोबाइल न. है - 09977480929

    ReplyDelete
  2. we are grateful to Mr. Sunil Agrawal for Prmoting our site.

    ReplyDelete