Thursday, 28 March 2013

Computerised Accounting

कम्प्युटराइजड एकाउंटिंग : रोजगार का एक सशक्त माध्यम
Advantages Of Computerises Accountancy By Tally.Erp9
          किसी भी व्यवसायिक संस्था में वित्तीय व्यवहारों का हिसाब किताब रखने तथा वित्तीय परिणामों की जानकारी प्राप्त करने हेतु पारंपरिक रूप से मैन्युअल एकाउंटिंग की जाती थी| मैन्युअल एकाउंटिंग का अर्थ होता है संस्था के वित्तीय व्यवहारों का अकाउंटेंट के द्वारा बुक्स एवं रजिस्टर में हस्तलिखित रूप में एकाउंटिंग करना| मैन्युअल एकाउंटिंग के अंतर्गत संस्था में विभिन्न प्रकार के बुक्स और रजिस्टर जैसे - जर्नल बुक, कैश बुक, लेजर, सेल रजिस्टर, पर्चेस रजिस्टर आदि रखे जाते थे| इन बुक्स और रजिस्टर में किये गए लेखों के आधार पर संस्था के लिए विभिन्न प्रकार की वित्तीय रिपोर्ट जैसे – ट्रायल बैलेंस, प्रॉफिट एंड लोस अकाउंट, बैलेंस शीट, स्टॉक रिपोर्ट आदि लिखित रूप से तैयार किये जाते थे| जिनसे संस्था के वित्तीय परिणामों की जानकारी प्राप्त होती थी|
          मैन्युअल एकाउंटिंग के द्वारा संस्था के वित्तीय व्यवहारों का लेखांकन करने और वित्तीय रिपोर्ट तैयार करने में बहुत अधिक परिश्रम की आवश्यकता होती थी| इस प्रक्रिया में एकाउंटिंग करने में बहुत अधिक समय लगता था और अनेक कर्मचारियों की आवश्यकता होती थी| इसके अलावा वित्तीय परिणामों की जानकारी प्राप्त करने में बहुत अधिक समय लगता था| मैन्युअल एकाउंटिंग की इन्ही कमियों की वजह से वर्तमान व्यवसायिक परिवेश में तीव्रता से वित्तीय रिपोर्ट प्राप्त करने और समय की बचत करने के उद्देश्य से विभिन्न संस्थाओं, कंपनियों और फर्मों के द्वारा कम्प्युटराइजड एकाउंटिंग को अपनाया जा रहा है| कम्प्युटराइजड एकाउंटिंग का अर्थ होता है कंप्यूटर सॉफ्टवेयर की सहायता से वित्तीय व्यवहारों का लेखांकन करना और वित्तीय रिपोर्ट तैयार करना| कम्प्युटराइजड एकाउंटिंग के द्वारा वित्तीय व्यवहारों का लेखांकन करने और विभिन्न प्रकार की वित्तीय रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया बहुत आसन होती है| इसमे समय की बचत होती है| वित्तीय रिपोर्ट अधिक तीव्रता से और त्रुटिरहित रूप में तैयार होती है| जिससे सटीक और शुद्ध वित्तीय परिणामों की जानकारी प्राप्त होती है| कम्प्युटराइजड एकाउंटिंग के लिए कम कर्मचारियों की आवश्यकता होती है| केवल एक या दो कुशल कर्मचारियों की सहायता से संस्था के एकाउंटिंग प्रभावशाली रूप में की जा सकती है|
वर्तमान समय में ऐसे अकाउंटेंट की बहुत मांग हैं जिन्हें कम्प्युटराइजड एकाउंटिंग का विशेष ज्ञान और अनुभव हो| कम्प्युटराइजड एकाउंटिंग के लिए हमें एकाउंटिंग सॉफ्टवेर टैली, ऑफिस मैनेजमेंट सॉफ्टवेर एम. एस. ऑफिस और इन्टरनेट का समुचित ज्ञान होना आवश्यक है| इनके ज्ञान से हम एक कम्प्यूटर अकाउंटेंट के रूप में रोजगार प्राप्त कर एक अच्छी आय अर्जित कर सकते है| कम्प्युटराइजड एकाउंटिंग सीखने के लिए यह आवश्यक नहीं है की आपने वाणिज्य संकाय (Commerce Group) में ही शिक्षा प्राप्त की हो| किसी भी संकाय से बारहवीं उत्तीर्ण छात्र कम्प्युटराइजड एकाउंटिंग सीखकर एक बेहतर कैरियर का चयन कर सकते है| अतः ऐसे छात्र जिन्होंने बारहवीं के बाद पढाई छोड़ दी है या जो उच्च शिक्षा ग्रहण नहीं कर पाए है| उनके लिए कम्प्युटराइजड एकाउंटिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाना एक बेहतर विकल्प हैं| इसके अलावा वाणिज्य संकाय (Commerce Group) के छात्र बी.कॉम और एम. कॉम करने के साथ-साथ कम्प्युटराइजड एकाउंटिंग का ज्ञान प्राप्त कर अच्छी कंपनियों में एकाउंट्स ऑफिसर या एकाउंट्स मैनेजर के रूप बेहतर सैलरी में कार्य कर सकते है| साथ ही कम्प्युटराइजड एकाउंटिंग का ज्ञान होने पर आप एक पेशेवर अकाउंटेंट के रूप में स्वयं का ऑफिस डालकर छोटी- छोटी संस्थाओ के एकाउंट्स मेंटेन करने का कार्य पार्ट टाइम बेसिस और कॉन्ट्रैक्ट के रूप में लेकर स्वरोजगार अपना सकते है| अतः छात्रों के द्वारा कम्प्युटराइजड एकाउंटिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाना एक समझदारी पूर्ण निर्णय साबित हो सकता है|

Tally.Erp9


Tally : The No. 1 Accounting Software of India


      आज कल की तेज रफ़्तार जिंदगी में व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा के माहौल में अपने आप को बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यवसायिक फर्म को अपनी सभी व्यवसायिक गतिविधियों की रफ्तार बढ़ाना अति आवश्यक हो गया है| इन व्यवसायिक गतिविधियों में से एक अति-महत्वपूर्ण गतिविधि है फर्म के लिए एकाउंटिंग करना| फर्म की एकाउंटिंग की रफ़्तार बढाने के लिए मैन्युअल एकाउंटिंग के स्थान पर कम्प्युटराइजड एकाउंटिंग का प्रयोग किया जा रहा है|

कम्प्युटराइजड एकाउंटिंग के लिए हमारे देश में Tally नामक एकाउंटिंग सॉफ्टवेयर का सर्वाधिक प्रयोग किया जा रहा है| बैंगलोर शहर में स्थित Tally Solutions Pvt. Ltd. कंपनी के द्वारा इस सॉफ्टवेयर का निर्माण किया गया है| सर्वप्रथम इस सॉफ्टवेयर का सबसे पहला वर्जन मार्केट में लाया गया जिसका नाम था Tally4.5| इस सॉफ्टवेयर में फर्म के एकाउंट्स बहुत आसानी से मेंटेन किये जा सकते थे| यह सॉफ्टवेयर मार्केट में एकाउंट्स मेंटेन करने के लिए बहुत अधिक लोकप्रिय हुआ| इस सॉफ्टवेयर की सफलता को देखते हुए और व्यवसाय की विभिन्न आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए Tally company के द्वारा इस सॉफ्टवेयर के अनेक एडवांस वर्जन जैसे – Tally5.4, Tally6.3, Tally7.2, Tally8.1, Tally9.0 आदि क्रमशः मार्केट मे लांच किये गए|  Tally के इन वर्जनों में व्यवसाय की विभिन्न आवश्यकतों को ध्यान में रखते हुए एकाउंट्स के साथ-साथ स्टॉक मेंटेनेंस, बिल बनाना, बिल में टैक्स, भाडा, मजदूरी, आदि जोड़ने के लिए Billing Format  तैयार करना, Interest Calculation, Bank reconciliation, विभिन्न प्रकार के टैक्स (Vat, T.D.S., Service Tax आदि) के आटोमेटिक कैलकुलेशन और कर्मचारियों की salary sheet तैयार करना आदि सुविधाओं को  सम्मिलित किया गया है| जिनसे ये सॉफ्टवेयर छोटी-छोटी दुकानों से लेकर बड़ी-बड़ी कंपनियों तक में प्रयोग कियें जाने लगे|
Tally.Erp9 :The Most Advanced  Multipurpose
                    Accounting & Inventory Management 
                    Software          
               इस समय टैली सॉफ्टवेयर का सबसे एडवांस वर्जन Tally.Erp9 मार्केट में सर्वाधिक लोकप्रिय है| यह एक अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर है| यह केवल एक एकाउंटिंग सॉफ्टवेयर नहीं है| बल्कि यह एक Erp software है| Erp का अर्थ होता है Enterprises Resourses Planning अर्थात किसी कम्पनी के विभिन्न विभागों की बिसनेस एक्टिविटीज को व्यवस्थित रूप से संचालित करने की योजना बनाना| दुसरे शब्दों में जिस सॉफ्टवेयर के माध्यम से किसी कम्पनी की सभी बिज़नस एक्टिविटीज को सुचारू रूप से संचालित किया जा सकता है उसे Erp Software कहा जाता है| Tally.Erp9 में कंपनी के विभिन्न विभागों द्वारा होने वाली बिज़नस एक्टिविटीज को संचालित करने के लिए बहुत से एडवांस फीचर्स उपलब्ध कराये गए है| जिनमे कुछ महत्वपूर्ण फीचर्स इस प्रकार है –

1.      कम्पनी के Purchase Department के लिए Indent, Purchase Order, Receipt challan, Purchase Invoice, Debit Note, Creditors List आदि बनाने की सुविधा|

2.      कम्पनी के Marketing & Sales Department के लिए Qutation, Sales Order, Deleivery   Challan, Price List, Sales Invoice, Credit Note आदि बनाने की सुविधा|

3.      कम्पनी के Recovery Department के लिए Debtors List और Confirmation Of Accounts आदि बनाने की सुविधा|

4.      कम्पनी के HR(Human Resource) Department के लिए कर्मचारियों के लिए Salary Sheet, E.S.I. P.F. Report, Payment Advice आदि बनाने करने की सुविधा|

5.      कम्पनी के Accounts & Finance Department के लिए Cash Book, Bank Book, Ledger, Trial Balance, Trading A/c, Profit & Loss A/c, Balance Sheet, Cash Flow, Fund Flow, Bank Reconciliation Statement, Interest Calculation, Statement Of A/c, Branch Wise Reports आदि बनाने की सुविधा|

6.      कम्पनी के Tax Department के लिए विभिन्न प्रकार के Tax जैसे- Vat,Centar sale  Tax, T.D.S., Excise Duty, Service Tax आदि की गणना और इनसे सम्बंधित रिपोर्ट, चालान, रिटर्न्स आदि बनाने की सुविधा|

7.      कम्पनी के Inventory (Stock) Management के लिए Stock Register, Stock summary, Godown Wise Stock Report, Stock Transfer, Raw Material Consumption, Finshed Goods Production Report आदि बनाने की सुविधा|
Most Advanced Facility OF Tally.Erp9
     यदि किसी कम्पनी की अलग-अलग शहर में अनेक Branches है| तो Tally.Erp9 की सहायता से इन अलग अलग Branches में एक साथ record मेन्टेन किया जा सकता है तथा इन records के आधार पर सभी Branches की अलग-अलग रिपोर्ट और कम्बाइन रिपोर्ट तैयार की जा सकती है| इस सॉफ्टवेयर की सहायता से किसी भी Branch से अन्य Branches की Report किसी भी समय देख सकते है तथा सभी Branches की रिपोर्ट एक साथ भी देख सकते है| इन Reports के आधार पर विभिन्न व्यवसायिक निर्णय तात्कालिक रूप से लिये जा सकते है| यह Tally.Erp9 की सबसे महत्वपूर्ण सुविधा है| इसी सुविधा के कारण वर्तमान समय में Tally.Erp9 सॉफ्टवेयर का बड़ी-बड़ी कंपनियों में  प्रयोग किया जा रहा है|

Tally.Erp9 रोजगार का एक सशक्त माध्यम
      चूँकि वर्तमान समय में Tally.Erp9 सॉफ्टवेयर का बड़ी-बड़ी कंपनियों में प्रयोग किया जा रहा है| अतः Tally.Erp9 सॉफ्टवेयर को बेहतर तरीके से संचालित करने और इसकी सहायता से Accounts और Stock मेंटेन करने का प्रशिक्षण और अनुभव प्राप्त करके बड़ी-बड़ी कंपनियों में Junior Accountant से Accounts Manager तक के Designation की Job बेहतर Salary Structure पर  हासिल की जा सकती है|